जरुरी जानकारी | रुपये में तीसरे दिन तेजी, 27 पैसे की तेजी के साथ 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को भी तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच रूपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुई।
मुंबई, 18 नवंबर रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को भी तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच रूपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुई।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 74.49 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 74.09 के दिन के उच्च स्तर तथा 74.52 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की पर्याप्त तेजी को दर्शाता 74.19 प्रति डॉलर पर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.
मंगलवार को रुपया 16 पैसे सुधरकर 74.46 पर बंद हुआ था।
शेयरखान के शोध विश्लेषक, सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘डॉलर के कमजोर होने से रुपये में सुधार आया। अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले ने स्थानीय प्रशासन को महामारी को फैलने से रोकने के लिए ताजा प्रतिबंधों को लागू करने के लिए बाध्य कर दिया।’’
यह भी पढ़े | Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर.
घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 227.34 अंक बढ़कर 44,180.05 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत गिरकर 92.22 रह गया।
शेयर एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने बुधवार को 3,071.93 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 44.19 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 09:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

