एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे बढ़कर 74.29 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये की विनिमय दर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 74.29 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे बढ़कर 74.29 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, 29 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये की विनिमय दर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 74.29 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सुबह 74.32 रुपये पर खुला तथा कारोबार के दौरान 74.22 के उच्च स्तर और 74.34 रुपये प्रति डालर के निम्न स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले सत्र के मुकाबले नौ पैसे ऊंची रहकर 74.29 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई। बुधवार को यह 74.38 रुपये प्रति डॉलर रही थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत घटकर 92.04 रह गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 209.36 अंक की तेजी के साथ 52,653.07 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.39 प्रतिशत बढ़कर 75.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 2,274.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2021 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).