जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 72.84 के स्तर पर पहुंचा गया।
मुंबई, आठ फरवरी घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 72.84 के स्तर पर पहुंचा गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.86 के स्तर पर खुली और शुरुआती सौदों में बढ़त के साथ 72.84 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की बढ़त दर्शाता है।
पिछले सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 72.93 के स्तर पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 91.07 पर पहुंच गया।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने शुक्रवार को 1,461.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत बढ़कर 59.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

