एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे बढ़कर 83.24 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत होने से मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे बढ़कर 83.24 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे बढ़कर 83.24 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 अक्टूबर घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत होने से मंगलवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे बढ़कर 83.24 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि इस तेजी के बावजूद विदेशी बाजारों में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और पश्चिम एशिया में संघर्ष की चिंताओं के बीच डॉलर की खरीदारी से घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.23 पर खुला और डॉलर के मुकाबले 83.22 से 83.26 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्ज की। सोमवार को रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.27 प्रतिशत घटकर 105.80 पर था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 87.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 566.97 अंक या 0.87 प्रतिशत बढ़कर 66,079.36 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 177.50 अंक या 0.91 प्रतिशत चढ़कर 19,689.85 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 997.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2023 06:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).