एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 72.93 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की बढ़त के साथ 72.93 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे चढ़कर 72.93 पर पहुंचा

मुंबई, 25 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे की बढ़त के साथ 72.93 के स्तर पर आ गया।

कारोबारियों ने बताया कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.95 पर खुली और बढ़त दर्ज करते हुए 72.93 के स्तर पर पहुंच गई, जो पिछले बंद के मुकाबले सिर्फ चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 72.97 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत गिरकर 90.12 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 55.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).