एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी, 27 पैसे बढ़कर 74.19 रुपये प्रति डॉलर हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को भी तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच रूपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी, 27 पैसे बढ़कर 74.19 रुपये प्रति डॉलर हुआ

मुंबई, 18 नवंबर रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बुधवार को भी तेजी रही। घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच रूपये की विनिमय दर 27 पैसे की तेजी के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मुख्य प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने तथा विदेशी निधियों की ओर से पर्याप्त निवेश बढ़ने से निवेशकों की धारणा रुपये में मजबूत हुई।

यह भी पढ़े | COVID-19 Facts: आपके मन में भी है कोरोना वायरस को लेकर ये सारे भ्रम, पढ़ें और अभी दूर करें.

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 74.49 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 74.09 के दिन के उच्च स्तर तथा 74.52 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की पर्याप्त तेजी को दर्शाता 74.19 प्रति डॉलर पर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया 16 पैसे सुधरकर 74.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | Stock Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 44,000 के पार, निफ्टी 12,900 के ऊपर.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत गिरकर 92.22 रह गया।

घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 227.34 अंक बढ़कर 44,180.05 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने मंगलवार को 4,905.35 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 44.19 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2020 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).