एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी, 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती आई। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.19 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी, 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, चार अगस्त घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में मजबूती आई। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया नौ पैसे की तेजी के साथ 74.19 (अस्थायी) प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया 74.16 पर खुला तथा कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.08 और नीचे में 74.19 तक गया। अंत में यह पिछले सत्र के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 74.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को रुपया 74.28 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.09 हो गया।

वहीं, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 546.41 अंक उछलकर रिकार्ड 54,369.77 अंक पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2021 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).