जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार पांचवे दिन तेजी , डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की मजबूती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बावजूद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में लगातार पांचवें सत्र के दौरान रुपये में तेजी रही। सोमवार को रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 72.94 पर बंद हुआ।
मुंबई, 25 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बावजूद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में लगातार पांचवें सत्र के दौरान रुपये में तेजी रही। सोमवार को रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 72.94 पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान रुपया 72.89 के उच्च स्तर और 72.96 के निम्न स्तर तक गया।
अंत में रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शुक्रवार को रुपया 72.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 530.95 अंक घटकर 48,347.59 अंक रह गया।
पिछले पांच कारोबारी सत्रों के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 34 पैसे की तेजी आई है।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बीच डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 90.32 हो गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 635.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
गणतंत्र दिवस के मौके पर मंगलवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार बंद रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 06:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

