एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार पांचवें दिन तेजी, डॉलर के मुकाबले तीन पैसे मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बावजूद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में लगातार पांचवें सत्र के दौरान रुपये में तेजी रही। सोमवार को रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 72.94 (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार पांचवें दिन तेजी, डॉलर के मुकाबले तीन पैसे मजबूत

मुंबई, 25 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बावजूद अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में लगातार पांचवें सत्र के दौरान रुपये में तेजी रही। सोमवार को रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 72.94 (प्रारंभिक आंकड़े) पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 72.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान रुपया 72.89 के उच्च स्तर और 72.96 के निम्न स्तर तक गया।

अंत में रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 72.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया 72.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बीच डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 90.32 हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 635.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल बाजार का संकेत माने जोने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.65 प्रतिशत बढ़कर 55.77 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).