क्रिकेट

Team India Next Test Series: भारतीय टीम किसके साथ खेलेगी अपनी अगली टेस्ट सीरीज? नोट कर लीजिए तारीख, समय और पूरा शेड्यूल

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. अब शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली भारतीय टीम करीब दो महीने बाद अपना अगला टेस्ट असाइनमेंट खेलने उतरेगी.

Team India Next Test Series: भारतीय टीम किसके साथ खेलेगी अपनी अगली टेस्ट सीरीज? नोट कर लीजिए तारीख, समय और पूरा शेड्यूल
टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

IND vs NZ Test Series: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की. गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा. अब शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी वाली भारतीय टीम करीब दो महीने बाद अपना अगला टेस्ट असाइनमेंट खेलने उतरेगी. टीम इंडिया नवंबर 2026 में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यह भी पढ़ें: NAM vs SA 1st T20I Match Scorecard: विंडहोक में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 164 रनों का लक्ष्य, जान फ्राइलिनक ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ अगली टेस्ट सीरीज खेलेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम नवंबर-दिसंबर 2026 में न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है. टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज भी होगी. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस दौरे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल और 5 वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे. वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के भी खेलने की उम्मीद है.

न्यूजीलैंड दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम का व्यस्त कार्यक्रम जारी रहेगा. जनवरी 2027 से टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज मौजूदा WTC चक्र में भारत की आखिरी टेस्ट सीरीज भी होगी.

WTC फाइनल की रेस में भारत के लिए हर मुकाबला अहम

अगर भारतीय टीम कोलंबो टेस्ट जीत जाती तो उसे 12 अंक मिलते और उसका PCT 63.33 प्रतिशत हो जाता. हालांकि मैच ड्रॉ रहने के कारण दोनों टीमों को चार-चार अंक मिले. इसके बाद भारत का PCT 53.33 प्रतिशत से घटकर 51.51 प्रतिशत हो गया. फिलहाल टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है.

भारत के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि उसके बचे हुए सात टेस्ट न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ हैं. अगर टीम इंडिया को WTC 2027 फाइनल में जगह बनानी है तो न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतना बेहद जरूरी होगा. यहां अंक गंवाने पर फाइनल की राह काफी मुश्किल हो सकती है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 19 से 23 नवंबर 2026, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन - भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे

दूसरा टेस्ट: 27 नवंबर से 1 दिसंबर 2026, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च - भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2026 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).