जरुरी जानकारी | रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार पांचवें दिन तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन तेजी आई। घरेलू शेयरों में भारी लिवाली और विदेशी पोर्टफोलिया निवेश में तेजी के बीच अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 73.88 पर बंद हुआ।
मुंबई, 26 नवंबर रुपये की विनिमय दर में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें दिन तेजी आई। घरेलू शेयरों में भारी लिवाली और विदेशी पोर्टफोलिया निवेश में तेजी के बीच अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 73.88 पर बंद हुआ।
अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में एक सीमित दायरे में घट बढ़ देखी गई। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से इस महामारी के टीके के विकास में सफलता के समाचारों से पैदा उत्साह प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती को लगा बड़ा झटका, PDP के तीन नेताओं ने दिया पार्टी इस्तीफा, बताई ये वजह.
रुपये की विनिमय दर 73.85 पर मजबूती के साथ खुली। दिन में 73.75 से 73.89 बीच घट बढ के बाद रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 73.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बुधवार को बाजार बंद होने के समय रुपये विनिमय दर 10 पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 73.91 थी । इस बीच छह प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर का सूचकांक 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 92.04 हो गया।
घरेलू मोर्चे पर, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई-30 सेंसेक्स 431.64 अंक बढ़कर 44,259.74 अंक पर बंद हुआ।
शेयर एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने बुधवार को निवल आधार पर 24.20 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।
कच्चे तेल के बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.21 प्रतिशत घटकर 48.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

