एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के चलते भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे चढ़कर 73.24 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे चढ़ा

मुंबई, 17 मई घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत के चलते भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे चढ़कर 73.24 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 73.24 पर खुली, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.29 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 90.40 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,607.85 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.06 प्रतिशत बढ़कर 68.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2021 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).