जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 77.53 पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 77.53 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
मुंबई, 20 मई घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के चलते रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 77.53 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 77.51 पर खुला और दिन के कारोबार में 77.49 से लेकर 77.60 के दायरे में रहा।
रुपया कारोबार के अंत में 77.53 के स्तर पर बंद हुआ जो पिछले दिवस के बंद भाव 77.56 के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि डॉलर की मांग में कमी और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रुपये के लिए अच्छा संकेत है।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 102.88 पर पहुंच गया। हालांकि डॉलर सूचकांक ने लगातार छह सप्ताह तक ऊपर जाने के बाद पहली बार साप्ताहिक आधार पर इस हफ्ते गिरावट भी दर्ज की।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 4,899.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढ़कर 112.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

