जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 83.42 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पर 83.42 पहुंच गया।
मुंबई, छह मई घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पर 83.42 पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती तथा विदेशी पूंजी निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा और इसकी तेजी पर रोक लगी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.43 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.42 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.45 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.16 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत चढ़कर 83.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,391.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

