जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 83.33 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 83.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच रुपये में मजबूती आई।
मुंबई, 23 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 83.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने के बीच रुपये में मजबूती आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.37 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.28 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर पर गया और 83.39 के निम्नतम स्तर तक आया। कारोबार के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे मजबूत है।
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 83.36 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कमजोर अमेरिकी डॉलर और सकारात्मक घरेलू बाजारों के कारण मंगलवार को भारतीय रुपये में तेजी आई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में सुधार और विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.06 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.25 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 89.83 अंक की तेजी के साथ 73,738.45 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,915.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

