एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.55 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को चार सप्ताह के अपने निचले स्तर से उबरता हुआ छह पैसे की तेजी के साथ 83.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.55 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 18 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को चार सप्ताह के अपने निचले स्तर से उबरता हुआ छह पैसे की तेजी के साथ 83.55 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा और ब्रेंट क्रूड आयल की कीमत अपने उच्च स्तर से नीचे आने के साथ रुपये में मजबूती आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.49 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया। कारोबार सत्र के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.55 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से छह पैसे मजबूत है।

रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 83.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था और विगत चार सप्ताह के दूसरी बार अपने निचले स्तर पर चला गया था।

‘रामनवमी’ के मौके पर बुधवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार और मुद्रा बाजार बंद थे।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.48 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.48 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 454.69 अंक की गिरावट के साथ 72,488.99 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 4,468.09 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2024 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).