जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति रुझान बढ़ने और स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.13 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मुंबई, 21 मार्च जोखिम वाली परिसंपत्तियों के प्रति रुझान बढ़ने और स्थानीय शेयर बाजार में मजबूती के रुख के समर्थन से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 83.13 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.07 प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान 83.04 के दिन के उच्चतम स्तर और 83.16 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में डॉलर के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 83.13 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 83.19 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 103.54 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.78 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 539.50 अंक की तेजी के साथ 72,641.19 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 2,599.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\