एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.08 पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की अनुकूल कीमतों से रुपये को बढ़त मिली।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 83.08 पर

मुंबई, नौ जनवरी रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.08 पर पहुंच गया। कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की अनुकूल कीमतों से रुपये को बढ़त मिली।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों से सकारात्मक रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.07 प्रति डॉलर पर खुला और फिर वह 83.04 प्रति डॉलर पर पहुंचा। इसके बाद वह 83.08 प्रति डॉलर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है।

रुपया सोमवार को 83.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.85 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.37 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 16.03 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).