जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा सकारात्मक घरेलू बाजार के बीच रुपये ने लगातार तीसरे सत्र में तेजी बरकरार रखी और बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.91 पर पहुंच गया।
मुंबई, 21 फरवरी कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा सकारात्मक घरेलू बाजार के बीच रुपये ने लगातार तीसरे सत्र में तेजी बरकरार रखी और बुधवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.91 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोका।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में 82.90 प्रति डॉलर पर खुला और फिर फिसलकर 82.91 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.97 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.90 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,335 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध बिक्री की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

