जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 83.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 22 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 83.37 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.40 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.32 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम स्तर पर गया और 83.45 के निम्नतम स्तर तक आया। कारोबार के अंत में यह डॉलर के मुकाबले 83.37 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से सात पैसे मजबूत है।
रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की तेजी के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएनपी परिबा बाय शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने के बीच रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। तनाव कम होने से वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार होगा। अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिल सकता है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, पश्चिम एशिया में कोई भी ताजा आक्रामक रुख से स्थिति बिगड़ सकती है। निवेशक इस सप्ताह अमेरिका से पीएमआई और मुद्रास्फीति के आंकड़ों से पहले सतर्क रह सकते हैं।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 106.17 हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.69 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 560.29 अंक की तेजी के साथ 73,648.62 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 129.39 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2024 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

