जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 82.91 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.91 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। जोखिम भरी संपत्तियों के प्रति बढ़ते आकर्षण के बीच घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख और दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला।
मुंबई, दो फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया सात पैसे की तेजी के साथ 82.91 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। जोखिम भरी संपत्तियों के प्रति बढ़ते आकर्षण के बीच घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख और दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला।
बाजार सूत्रों ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट में विशेष रूप से राजकोषीय सूझ-बूझ पर ध्यान दिये जाने के कारण रुपये पर सकारात्मक प्रभाव हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.91 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसमें 82.82 के उच्च स्तर और 82.93 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की तेजी के साथ 82.91 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
रुपया बृहस्पतिवार को 82.98 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को आर्थिक सुधारों को गति देने वाले अंतरिम बजट में घाटे को कम करते हुए उच्च आर्थिक वृद्धि दर को बनाए रखने के लिए अगले वित्त वर्ष के लिए पूंजीगत व्यय में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.93 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.17 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 440.33 अंक की तेजी के साथ 72,085.63 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,879.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2024 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

