एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मिला-जुला रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच इसमें मामूली बढ़त रही।

ताजा खबरें | रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले एक पैसे की मामूली तेजी के साथ 83.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मिला-जुला रुख और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती के बीच इसमें मामूली बढ़त रही।

रुपया 83.48 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और सत्र के दौरान 83.45 के ऊपरी स्तर तथा 83.50 के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 83.49 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बृहस्पतिवार को रुपया एक पैसे घटकर 83.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत 87 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बढ़ने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और तेजी पर रोक लगी। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत गिरकर 87.26 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.95 रहा।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और एफआईआई प्रवाह में कमजोरी के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, घरेलू बाजारों में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से तेज उछाल पर लगाम लग सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में गैर-कृषि रोजगार के आंकड़ों से पहले कारोबारी सतर्क रह सकते हैं। इसमें धीमी गति से वृद्धि होने की संभावना है। डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 83.20 रुपये से 83.80 रुपये के बीच रहने की संभावना है।’’

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 53.07 अंक घटकर 79,996.60 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 21.70 अंक की बढ़त के साथ 24,323.85 अंक बंद हुए।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,575.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).