जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। बाद में अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिले समर्थन को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बेअसर कर दिया।

मुंबई, 25 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। बाद में अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया एक पैसे की बढ़त के साथ 83.11 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशों में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मिले समर्थन को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने बेअसर कर दिया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है क्योंकि घरेलू शेयर बाजार में नरमी और विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हो रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.13 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.08 के उच्चस्तर और 83.14 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले एक पैसे की तेजी के साथ 83.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच रुपये में सपाट कारोबार हुआ। विदेशी निवेशकों की निकासी का भी घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कमजोर घरेलू बाजारों और पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा। लाल सागर का मुद्दा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव से भी रुपये पर असर पड़ सकता है।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.17 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 359.64 अंक की गिरावट के साथ 70,700.67 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 6,934.93 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\