जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 83.06 पर पहुंच गया।
मुंबई, आठ जनवरी स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा विदेशी कोषों के प्रवाह के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 83.06 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से रुपये का लाभ सीमित रहा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.09 पर खुली। बाद में यह 83.04 के स्तर को छूने के बाद 83.06 पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद से नौ पैसे की बढ़त है।
शुक्रवार को रुपया 83.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 102.22 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.12 प्रतिशत गिरकर 77.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

