एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरिम बजट से पहले बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 82.95 प्रति डॉलर पर

मुंबई, एक फरवरी अंतरिम बजट से पहले बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया नौ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.95 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू बाजारों में नरम रुख के बीच निवेशक सतर्क हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.02 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 82.95 प्रति डॉलर के उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की बढ़त है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.04 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.52 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,660.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).