एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.21 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे चढ़कर 83.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद नीतिगत दर रेपो को लगातार चौथी बार यथावत रखने का फैसला किया, जिससे रुपये को मजबूती मिली।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.21 प्रति डॉलर पर

मुंबई, छह अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे चढ़कर 83.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने मौद्रिक समीक्षा बैठक के बाद नीतिगत दर रेपो को लगातार चौथी बार यथावत रखने का फैसला किया, जिससे रुपये को मजबूती मिली।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के ऊंचे स्तर के बीच विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.21 के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.28 से 83.18 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में 83.21 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।

भारतीय रिजर्व बैंक की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति ने लगातार चौथी मौद्रिक समीक्षा बैठक में सर्वसम्मति से रेपो को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखने का फैसला किया।

मुद्रास्फीति को लगातार एक जोखिम मानते हुए आरबीआई ने यह भी संकेत दिया कि वह कीमतों को लक्ष्य के करीब लाने के लिए बॉन्ड बिक्री का उपयोग करके नकदी को कम करेगा।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, “रुपये में थोड़ी तेजी आई क्योंकि आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति बैठक में नीतिगत दर रेपो को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा ताकि वह चार प्रतिशत मुद्रास्फीति के अपने मध्यम अवधि के लक्ष्य को प्राप्त कर सके।”

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.31 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों का सेंसेक्स 364.06 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65,995.63 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 107.75 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,653.50 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,864.20 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2023 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).