एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूत लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में मजबूत लिवाली से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया चार पैसे की बढ़त के साथ 83.14 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भूराजनीतिक स्थिति की वजह से कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता के बीच अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.17 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद 83.14 प्रति डॉलर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.18 पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.81 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.17 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).