जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की बढ़त के साथ 84.26 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार पांच पैसे की बढ़त के साथ 84.26 प्रति डॉलर पहुंच गया।
मुंबई, सात नवंबर रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरते हुए बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार पांच पैसे की बढ़त के साथ 84.26 प्रति डॉलर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.26 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया बुधवार को 22 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निम्न स्तर 84.31 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.98 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.51 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,445.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

