जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे की तेजी के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला।
मुंबई, 15 मई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को पांच पैसे की तेजी के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को समर्थन मिला।
हालांकि, विदेशी कोषों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुझान का रुपये पर असर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.49 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 83.51-83.46 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘भारतीय रुपया सीमित दायरे में रहा... क्योंकि चार जून, 2024 को महत्वपूर्ण चुनाव नतीजों से पहले एफपीआई डॉलर के खरीदार बने रहे। भारतीय रुपया बृहस्पतिवार को 83.40 से 83.60 के दायरे में रहने की उम्मीद है, क्योंकि एफपीआई ने अपनी खरीदारी जारी रखी है और ट्रेजरी के प्रमुख और आरबीआई ने अपनी बिक्री जारी रखी है।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से रुपये में तेजी आई। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजारों और एफआईआई की बिकवाली ने तेज बढ़त पर रोक लगा दी।
चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक पूर्वाग्रह के साथ कारोबार करेगा और उम्मीद है कि अगर मुद्रास्फीति स्थिर रही और खुदरा बिक्री में उछाल आया तो अमेरिकी डॉलर फिर से बढ़ सकता है।’’
उन्होंने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और कच्चे तेल कीमतों में तेजी से रुपये की धारणा पर भी असर पड़ सकता है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.85 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 82.53 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 117.58 अंक की गिरावट के साथ 72,987.03 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजर में बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,832.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2024 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

