जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की बढ़त के साथ 82.99 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया।
मुंबई, 12 फरवरी विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.99 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.01 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद 82.99 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की बढ़त है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.07 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.03 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ बढ़त के साथ 81.77 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 141.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

