जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और शेयर बाजार में सतत विदेशी निवेश के के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, 16 दिसंबर विदेशों में डॉलर के कमजोर होने और शेयर बाजार में सतत विदेशी निवेश के के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की मजबूती से रुपये के प्रति निवेशकों की धारणा में सुधार आया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सुबह रुपया, प्रति डालर 73.49 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 73.48 के दिन के उच्च स्तर और 73.60 रुपये प्रति डालर के न्यूनतम स्तर को छूने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की तेजी के साथ 73.58 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मंगलवार को विनिमय दर आठ पैसे घटकर 73.63 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
यह भी पढ़े | SBI alert! मेंटेनेस गतिविधि के कारण इन ग्राहकों के लिए एसबीआई की सेवाएं दो दिनों तक निलंबित रहेंगी.
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.35 प्रतिशत घटकर 90.15 रह गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 403.29 अंक की तेजी के साथ 46,666.46 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 1,981.77 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।
वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत बढ़कर 50.89 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2020 11:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

