जरुरी जानकारी | रुपया 45 पैसे की तेजी के साथ तीन सप्ताह के उच्च स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को नौ महीनों में पहली बार रुपये में एक दिन की सबसे अधिक 45 पैसे की तेजी आई और यह तीन सप्ताह के उच्च स्तर 79.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी तथा वैश्विक बाजार में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।
मुंबई, 29 जुलाई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को नौ महीनों में पहली बार रुपये में एक दिन की सबसे अधिक 45 पैसे की तेजी आई और यह तीन सप्ताह के उच्च स्तर 79.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी तथा वैश्विक बाजार में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को मजबूती मिली।
रुपये में 45 पैसे की तेजी आई, जो 20 अक्टूबर, 2021 के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.55 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान इसमें 79.56 से 79.17 के दायरे में घट बढ़ हुई। अंत में यह 45 पैसे के उछाल के साथ 79.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह सात जुलाई के बाद उच्चतम स्तर है।
एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक और उपाध्यक्ष, जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के कारण रुपया मजबूत हुआ...कच्चातेल की कीमत में उतार-चढ़ाव ने रुपये के लाभ को कुछ हद तक सीमित रखा।’’
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर की गिरावट और शेयर बाजार में तेजी के कारण रुपये में 20 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा एक दिन का लाभ दर्ज किया गया।’’
दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत घटकर 106.13 रह गया।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.28 प्रतिशत बढ़कर 109.58 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 712.46 अंक की तेजी के साथ 57,570.25 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,046 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 09:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

