जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे बढ़कर 75.41 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 75.41 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयरों में भारी लिवाली से रुपये को समर्थन मिला।
मुंबई, सात दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया चार पैसे की तेजी के साथ 75.41 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयरों में भारी लिवाली से रुपये को समर्थन मिला।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप को लेकर बनी अनिश्चितता तथा विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये की तेजी पर हालांकि कुछ अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.31 पर मजबूत खुलने के बाद ऊंचे में 74.26 और नीचे में 75.49 तक गया।
अंत में रुपया महज चार पैसे की तेजी के साथ 75.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पूर्व सोमवार को रुपया 75.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.37 हो गया।
वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत दो प्रतिशत की तेजी के साथ 74.54 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी।।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 886.51 अंक की तेजी के साथ 57,633.65 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 3,361.28 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

