जरुरी जानकारी | रुपया 36 पैसे बढ़कर 79.55 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दुनिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मूल्य में गिरावट तथा विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 36 पैसे बढ़कर 79.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 13 सितंबर दुनिया की अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मूल्य में गिरावट तथा विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 36 पैसे बढ़कर 79.17 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.30 पर खुला। दिन के कारोबार में रुपये ने 79.03 का ऊपरी और 79.33 का निचला स्तर देखा।
अंत में यह डॉलर के मुकाबले 79.17 पर बंद हुआ। यह रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 36 पैसे का सुधार है। रुपया सोमवार को 79.53 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत गिरकर 107.89 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.96 प्रतिशत बढ़कर 94.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 455.95 अंक की तेजी के साथ 60,571.08 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,049.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2022 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

