जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे चढ़कर 74.43 पर पहुंच गया।
मुंबई, 12 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे चढ़कर 74.43 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.49 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 74.43 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 21 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.64 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 92.18 पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,124.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत गिरकर 75.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2021 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

