एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, 26 अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में सुस्ती के बीच अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढ़कर 74.22 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि निवेशक, शुक्रवार को, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष, जेरोम पॉवेल के मुख्य भाषण से संकेतों का इंतजार करते नजर आये तथा रुपये में एक सीमित दायरे में घट बढ़ हुई।

इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की धारणा पर अनुकूल असर हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.22 पर खुला। कारोबार के दौरान 74.11 से 74.27 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में दो पैसे बढ़कर 74.22 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 4.89 अंक की तेजी के साथ 55,949.10 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत बढ़कर 92.87 हो गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.60 प्रतिशत घटकर 71.82 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,071.83 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).