एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे मजबूती के साथ 78.94 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरते हुए शुक्रवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ 78.94 रुपये प्रति डॉलर के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे मजबूती के साथ 78.94 पर पहुंचा

मुंबई, एक जुलाई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले में रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरते हुए शुक्रवार को 12 पैसे की मजबूती के साथ 78.94 रुपये प्रति डॉलर के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के खिलाफ 78.99 के भाव पर खुला था। कारोबार के दौरान एक समय यह 79.12 के निचले स्तर तक गिर गया था। लेकिन अंतिम कारोबारी घंटे में समर्थन मिलने से यह 78.94 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

इस तरह अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 12 पैसे की बढ़त हासिल करने में सफल रहा। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 79.06 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, "कच्चे तेल के निर्यात और सोने के आयात पर सख्ती बरतने की सरकार की कोशिशों भी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये को लेकर धारणा बदलने में खास सफल नहीं रहीं। अभी भी पूंजी निकासी, जोखिम और बढ़ते घाटे को लेकर चिंताएं बरकरार हैं।"

हालांकि परमार ने कहा कि रुपये की स्थिति में आ रही कमजोरी अन्य क्षेत्रीय मुद्राओं में दर्ज किए गए बदलावों के अनुरूप ही है।

दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत बढ़कर 105 पर पहुंच गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम 1.79 प्रतिशत उछलकर 110.98 डॉलर प्रति बैरल हो गए।

भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों की निकासी का सिलसिला कायम है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,138.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2022 04:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).