एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 81.29 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 81.29 रुपये पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 81.29 पर

मुंबई, 16 जनवरी डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे की तेजी के साथ 81.29 रुपये पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से निवेशकों की भावना प्रभावित हुई, जिसने रुपये की बढ़त को रोका।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार रुपया डॉलर के मुकाबले 81.29 पर खुला, जो अपने पिछले बंद भाव से नौ पैसे की वृद्धि दर्शता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की गिरावट के साथ 81.38 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.32 फीसदी गिरकर 101.87 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत गिरकर 84.83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,422.39 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).