एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 65 पैसे मजबूत होकर 72.72 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक बाजारों में निवेशकों के जोखिम लेने की प्रवृति बढ़ने से अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर बुधवार को 65 पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 72.72 पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 65 पैसे मजबूत होकर 72.72 पर

मुंबई, तीन मार्च डॉलर के कमजोर होने और वैश्विक बाजारों में निवेशकों के जोखिम लेने की प्रवृति बढ़ने से अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर बुधवार को 65 पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 72.72 पर बंद हुई।

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.26 पर खुलने के बाद कारोबार के दौरान ऊपर में 72.71 रुपये और नीचे में 73.26 तक गया। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 65 पैसे की तेजी के साथ 72.72 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

मंगलवार को बाजार बंद होने के समय विनिमय दर 73.37 प्रति डॉलर थी।

शेरखान बाई बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘सरकारों की ओर से व्यापक प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद, केन्द्रीय बैंकों की आसान मौद्रिक नीतियों तथा टीकाकरण कार्यक्रमों में प्रगति से आर्थिक विकास दर बढ़ने की उम्मीदों के कारण कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है।’’

छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.67 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का भाव 1.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 63.76 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 2,223.16 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 07:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).