एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे बढ़कर 74.36 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडेन की जीत के संकेतों के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे बढ़कर 74.36 पर बंद

मुंबई, पांच नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडेन की जीत के संकेतों के बीच रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 74.36 (अनंतिम) पर बंद हुआ।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के चलते रुपये को मजबूती मिली।

यह भी पढ़े | Covid-19 in India: देश में कोविड​​-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छठे दिन भी छह लाख से कम: स्वास्थ्य मंत्रालय.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.35 पर खुला और कारोबार के अंत में 74.36 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।

दिन के कारोबार के दौरान स्थानीय मुद्रा ने डॉलर के मुकाबले 74.25 के ऊपरी और 74.41 के निचले स्तर को छुआ।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली कोरोना वायरस की ‘तीसरी लहर’ का सामना कर रही : केजरीवाल.

रुपया बुधवार को 35 पैसे की गिरावट के साथ 10 सप्ताह के निचले स्तर 74.76 पर बंद हुआ था।

अलंकित लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने कहा, ‘‘ऐसा माना जा रहा है कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव में विजयी होते हैं, तो अमेरिकी सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत बना रहेगा।’’

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 93.20 पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को सकल आधार पर 146.22 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत गिरकर 40.92 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).