जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 38 पैसे की बढ़त के साथ 74.66 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के टीके को लेकर सकारात्मक खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, तीन जुलाई कोविड-19 के टीके को लेकर सकारात्मक खबरों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा डॉलर के कमजोर होने से शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे की तेजी के साथ 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के टीके के उत्साहजनक परीक्षण परिणाम के अलावा घरेलू शेयर बाजार में तेजी, कच्चे तेल की स्थिर कीमतें और डॉलर के कमजोर होने से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला।
अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.60 पर खुला और अंत में यह पिछले बंद भाव की तुलना में 38 पैसे की तेजी दर्शाता 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवार को रुपया 75.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
मात्र चार घंटे के संक्षप्त कारोबार के दौरान रुपये में 74.60 रुपये के उच्च स्तर और 75.02 के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

