एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे बढ़कर 81.58 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे बढ़कर 81.58 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे बढ़कर 81.58 पर पहुंचा

मुंबई, 29 सितंबर अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे बढ़कर 81.58 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.60 पर खुला और बढ़त के साथ 81.58 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 35 पैसे की बढ़त दर्ज की। शुरुआती सौदों में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.75 के स्तर पर पहुंच गया था।

रुपया बुधवार को 40 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ अपने अबतक के सबसे निचले स्तर 81.93 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 82.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक भी गया था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.61 प्रतिशत चढ़कर 113.28 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत गिरकर 88.91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,772.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).