जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 79.39 पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के नए सिरे से प्रवाह के बूते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 79.39 पर आ गया।
मुंबई, 29 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में तेजी और विदेशी पूंजी के नए सिरे से प्रवाह के बूते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 79.39 पर आ गया।
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से भी रुपये को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 79.55 पर खुला। शुरुआती सौदों में रुपया बढ़त के साथ 79.39 पर आ गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे की बढ़त दर्शाता है।
पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 79.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.03 पर आ गया।
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.11 प्रतिशत कम होकर 107.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,637.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

