एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे बढ़कर 82.47 प्रति डॉलर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को तीन पैसे बढ़कर 82.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के बाद रुपये में यह तेजी देखने को मिली।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे बढ़कर 82.47 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई, छह दिसंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को तीन पैसे बढ़कर 82.47 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो दर में 0.35 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने के बाद रुपये में यह तेजी देखने को मिली।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों के नरम पड़ने से भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.74 के स्तर पर खुला और कारोबार के अंत में यह तीन पैसे की तेजी के साथ 82.50 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपये ने 82.40 के उच्च स्तर और 82.75 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.50 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, "उम्मीद के अनुरूप रिजर्व बैंक ने रेपो दर में 0.35 प्रतिशत की एक और वृद्धि की है। इसने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान को भी सात प्रतिशत से घटाकर 6.8 प्रतिशत कर दिया है।"

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.68 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.79 प्रतिशत घटकर 77.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 215.68 अंक घटकर 62,410.68 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 635.35 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों को शुद्ध बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2022 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).