एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 29 पैसे मजबूत हो 72.83/प्रति डालर के आठ सप्ताह के उच्च स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी रहने के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 72.83 रुपये प्रति डालर पर बंद हआ जो आठ सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

जरुरी जानकारी | रुपया 29 पैसे मजबूत हो 72.83/प्रति डालर के आठ सप्ताह के उच्च स्तर पर

मुंबई, 21 मई अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी रहने के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की तेजी के साथ 72.83 रुपये प्रति डालर पर बंद हआ जो आठ सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सुबह डालर 72.98 रुपये पर खुला और दिन में इसमें 72.83-73.09 के बीच घट बढ़ देखी गई। कारोबार के अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद से 29 पैसे मजबूत हो 72.83 रुपये प्रति डॉलर रही। यह स्तर 26 मार्च के बाद देखने को नहीं मिला था।

साप्ताहिक आधार पर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 46 पैसे की तेजी आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 89.71 रह गया।

वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.95 प्रतिशत बढ़कर 65.73 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 975.62 अंक बढ़कर 50,540.48 अंक पर बंद हुआ।

बाजार के आंकड़ों के अनुसर विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने इस दौरान 71.04 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).