एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कम कीमतों और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 75.09 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़ा

मुंबई, 20 अक्टूबर कच्चे तेल की कम कीमतों और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 75.09 पर पहुंच गया।

शेयर कारोबारियों के अनुसार, हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में नरमी और विदेशी कोष के बहिर्वाह ने स्थानीय इकाई के लाभ को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.10 पर मजबूती के साथ खुला और फिर 75.09 पर पहुंच गया जो पिछले बंद के मुकाबले 26 पैसे की तेजी को दिखाता है।

शुरुआती सौदों में यह 75.13 और 75.09 के करीबी दायरे में घट-बढ़ रहा था।

रुपया पिछले सत्र में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 75.35 पर बंद हुआ था।

ईद-ए-मिलाद की छुट्टी के चलते मंगलवार को घरेलू मुद्रा बाजार बंद रहा।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत फिसलकर 93.67 पर आ गया।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.48 प्रतिशत गिरकर 84.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).