एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में दो पैसे बढ़कर 83.46 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बढ़त से रुपये को लाभ हुआ लेकिन कच्चे तेल के दाम में तेजी ने इसके प्रभाव को सीमित किया।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में दो पैसे बढ़कर 83.46 पर

मुंबई, 10 मई अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुरूआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में बढ़त से रुपये को लाभ हुआ लेकिन कच्चे तेल के दाम में तेजी ने इसके प्रभाव को सीमित किया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा मजबूत रहने तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.48 पर खुला और शुरूआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ 83.46 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 83.48 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.30 रहा।

बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 169.82 अंक की बढ़त के साथ 72,573.99 और एनएसई निफ्टी 67.05 अंक चढ़कर 22,024.55 अंक पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).