एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 75.36 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक वृद्धि की बहाली का भरोसा दिलाने के बाद रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 75.36 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे की तेजी के साथ 75.36 पर बंद

मुंबई, दो जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक वृद्धि की बहाली का भरोसा दिलाने के बाद रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 75.36 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख, अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और विदेशी कोषों की आवक से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020: केरल में झमाझम बारिश, पूरे देश के लिए भी अच्छी खबर, जानें मानसून की बड़ी अपडेट.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.57 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान इसने 75.62 और 75.36 के बीच कारोबार किया।

कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.36 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की बढ़ोतरी दर्शाता है।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूड़ीज की ओर से भारत की क्रेडिट रेटिंग घटाने के एक दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जोर देते हुये कहा कि भारत निश्चित रूप से अपनी आर्थिक वृद्धि फिर से हासिल कर लेगा और कहा कि लॉकडाउन के दौरान जो सुधार शुरू किये गये हैं उनसे आने वाले समय में अर्थव्यवस्था को मदद मिलेगी। इससे निवेशकों की धारणा को मजबूती मिली।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने सोमवार को 1,575.46 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2020 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).