जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.84 के स्तर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी खरीदारी के चलते निवेशकों की भावनाएं मजबूत होने से शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.84 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई, 21 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में भारी खरीदारी के चलते निवेशकों की भावनाएं मजबूत होने से शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.84 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा 74.84 पर बंद हुई, जो इसके पिछले बंद भाव 75.02 के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त को दर्शाता है।
यह भी पढ़े | Puducherry Fire: कोकोनट हार्बर के पास नाव निर्माण कारखाने में लगी आग, 8 फायर टेंडर मौके पर मौजूद.
दिन के कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 के ऊपरी स्तर को और 74.96 के निचले स्तर को देखा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपये का समर्थन किया।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत गिरकर 92.95 के स्तर पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 268.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत गिरकर 44.77 डालर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2020 02:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

