एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 17 पैसे चढ़कर 74.87 रुपये प्रति डालर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में रुपया 17 पैसे चढ़कर 74.87 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। डालर के नरम पड़ने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये को मजबूती मिली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 17 पैसे चढ़कर 74.87 रुपये प्रति डालर पर

मुंबई, पांच अगस्त अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरुआत में रुपया 17 पैसे चढ़कर 74.87 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। डालर के नरम पड़ने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से रुपये को मजबूती मिली।

बाजार में कारोबार की शुरुआत 74.93 रुपये प्रति डालर के साथ मजबूती में हुई। इसके कुछ ही देर बाद रुपया और मजबूत होकर 74.87 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस भाव पर यह पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे ऊंचा रहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

मंगलवार को बाजार में कारोबार की समाप्ति पर 75.04 रुपये प्रति डालर का भाव रहा था।

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख, अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और विदेशी मुद्रा प्रवाह जारी रहने से रुपये को समर्थन मिला है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर सूचकांक 0.28 प्रतिशत घटकर 93.12 अंक रहा।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड तेल वायदा 0.09 प्रतिशत गिरकर 44.39 डालर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 11:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).